Archived

बस ड्राइवरों का दिल दहला देने वाली रेस : देख कर हो जाएंगे दंग

Kamlesh Kapar
1 May 2017 2:39 PM IST
बस ड्राइवरों का दिल दहला देने वाली रेस : देख कर हो जाएंगे दंग
x
race between two buses
कोयंबटूर : बाइक और कार से लोगों को तो रेस करते तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी बस को रेस करते देखा है और वह भी बीच सड़क पर। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगा, लेकिन यह वाकया बिलकुल सही है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दो बसों के बीच ऐसी रेस लगी कि उन्हें न तो अपने यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रहा और न ही आने जाने वाली दूसरी गाड़ियों का। इस वीडियो में 2 निजी बसों के बीच ड्राइवर एक-दूसरे से रेसिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इतना ही नहीं रेसिंग के लिए दोनों ड्राइवर्स ने बस को रॉन्ग साइड में भी चलाया। रफ्तार के नशे में दोनों ड्राइवर इतने चूर थे कि उस मंजर का वीडियो देख कर ही होश उड़ जायेगे हैं।

वही वीडियो सामने आने के बाद दोनों ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिया गया हैं। दरअसल, ये रेस रास्ते में खड़े यात्रियों को अपनी बस में चढ़ाने के लिए होती है। प्रशासन ने अब चेतावनी दी है कि ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story