उडीसा

पीएम मोदी ने ओडिशा का किया दौरा, फानी से तबाही का लिया जायजा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

Special Coverage News
6 May 2019 6:26 AM GMT
पीएम मोदी ने ओडिशा का किया दौरा, फानी से तबाही का लिया जायजा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान
x
पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण करके नुकसान का आकलन किया।

ओडिशा में दो दिन पहले आए चक्रवाती तूफान फानी के बाद आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान सीएम नवीन पटनायक ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण करके नुकसान का आकलन किया। उन्होंने तूफान से तबाही से मदद के लिए एक हजार करोड़ रुपये की तत्काल मदद का ऐलान किया है।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तूफान के दौरान नवीन पटनायकजी ने अच्छा काम किया है. तूफान के दौरान ओडिशा के लोगों ने समझदारी दिखाई. इस कारण कम जनहानि हुई.मैंने नुकसान का आकलन किया. केंद्र सरकार हर कदम पर ओडिशा के साथ है. 1000 करोड़ की तत्काल मदद का ऐलान किया जा रहा है.



चक्रवाती तूफान फानी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने से पहले ओडिशा में लगभग ग्यारह लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था जो कि यह देश का अब तक सबसे बड़ा आपदा आने से पहले ही ये अभियान चलाया गया। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के मुताबिक, तटीय इलाकों से निकालकर लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल-कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर रखा गया था। जहां ओडिशा के 14 जिले-पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना थी। वहां एनडीआरफ की 54 टीमें तैनात, अतिरिक्त 31 टीमें भी कई इलाकों में तैनात की गई थी।

आप को बतादें कि 3 मई को आई चक्रवाती तूफान में मची तबाही का जायजा लेने के लिए आज ओडिशा के राज्यपाल गणेशीलाल,सीएम नवीन पटनाय और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई यात्रा से उन इलाकों का जायजा लिया। और हर संभव मदद करने की बाद कही फोनी चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं।

ओडिशा में चक्रवाती तूफान की वजह से जो जान-माल की क्षति हुई ,उससे मेरा मन व्यथित है। लोगों को आपातकालीन राहत के लिए 10 करोड़ रु. का सहयोग यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री राहत कोष से किया गया है। उत्तर प्रदेश की जनता और सरकार इस कठिन समय में ओडिशा के लोगों के साथ खड़े है। अपना ख्याल रखिये, सुरक्षित रहिये।



Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story