
राष्ट्रीय
'संघ' देश का सबसे ईमानदार और राष्ट्रभक्त संगठन : वेंकैया नायडू
Special News Coverage
31 Jan 2016 7:15 PM IST

नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने RSS (संघ) को देश का सबसे ईमानदार और राष्ट्रभक्त संगठन बताया है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारी परवरिश संघ द्वारा की गई है।
केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि आरएसएस का मतलब 'रेडी फॉर सेल्फलेस सर्विस' है। उन्होंने कहा कि संघ देश का सबसे ईमानदार और राष्ट्रभक्त संगठन है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा चरित्र, क्षमता, समर्पण और प्रतिबद्धता सबकुछ आरएसएस की तरफ से मिले प्रोत्साहन की वजह से ही है।
वेंकैया नायडू ने संघ का बचाव करते हुए कहा कि आरएसएस सही मायनों में देश की भलाई और संस्कृति की रक्षा करने वाला संगठन है। नायडू ने कहा कि एमआइएम व मुस्लिम लीग को संघ की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नायडू ने कहा था कि ओवैसी की पार्टी एमआईएम बीफ पर बैन नहीं लगाने के नाम पर वोट मांग सांप्रदायिक राजनीति कर रही है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इससे पहले कांग्रेस के शासन में भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में 10 घटनाएं हुई, लेकिन तब सोनिया या राहुल के पास वक्त नहीं था।
उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी के कानून और अराजकता को देखा है जिसने सामाजिक सौहार्द को खत्म किया है, इसी के चलते हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसी घटनाएं हो रहीं हैं।

Special News Coverage
Next Story