- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अरुण जेटली का राहुल गांधी पर पलटवार, बताया- 'मूर्ख राजकुमार'
नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल डील और नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (NPA) को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया है। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष को 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' से संबोधित करते हुए कहा है कि वह राफेल और एनपीए पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। जेटली ने कहा है कि राहुल उस रणनीति पर काम कर रहे हैं जहां एक झूठ बनाया जाता है और उसे बार-बार बोला जाता है।
जेटली ने कहा कि राफेल को लेकर उनके द्वारा उठाए गए सवालों का राहुल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जेटली ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिख राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। जेटली ने लिखा है कि राहुल गांधी दो झूठ बोल रहे हैं। एक तो राफेल डील को लेकर और दूसरा मोदी द्वारा 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफी को लकर। जेटली ने कहा कि इन दोनों आरोपों में राहुल गांधी का हर शब्द झूठा है।
जेटली बोले, यूपीए काल में एनपीए था 8.96 लाख करोड़
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एनपीए की बढ़ती समस्याओं को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री ने अपने नोट में लिखा है कि राहुल उद्योगपतियों के जिस लोन माफी की बात कर रहे हैं वह 2014 से पहले हुआ है। जेटली ने कहा कि उनका दावा है कि यूपीए के जाने के वक्त एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपये था।
वित्त मंत्री ने कहा कि सत्य यह है कि एनपीए कार्पेट के अंदर छिपा हुआ था। जेटली ने लिखा, '2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया न एक असेट क्वॉलिटी रिव्यू किया था।' जेटली ने कहा कि पारदर्शी तरीके से जब बैंकों ने स्वीकार किया तो पता चला कि एनपीए 8.96 लाख करोड़ रुपये था। जेटली ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया है कि एनपीए की रिकवरी या कमी के लिए यूपीए सरकार में कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया।
जेटली ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने राफेल और एनपीए, दोनों पर झूठ बोला है। वित्त मंत्री ने कहा कि पब्लिक डिस्कोर्स एक गंभीर ऐक्टिविटी है और यह लाफ्टर चैलेंज नहीं है। जेटली ने राहुल द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने पर भी तंज कसते हुए लिखा कि पब्लिक डिस्कोर्स को आप गले लगने, आंख मारने या इस तरह के लगातार झूठ बोलने तक सीमित नहीं कर सकते हैं।