राष्ट्रीय

कांग्रेस ने आठ नए पार्टी सचिव बनाए, शकील अहमद को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

Anamika
23 Aug 2018 11:18 AM GMT
कांग्रेस ने आठ नए पार्टी सचिव बनाए, शकील अहमद को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी
x
कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी किए गए पत्र में सारे आठ सचिवों के नाम जारी किए हैं।

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आठ नए पार्टी सचिव बनाए हैं। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी किए गए पत्र में सारे आठ सचिवों के नाम जारी किए हैं। इनमें गुजरात से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बिहार का सचिव नियुक्त किया, शकील अहमद को जम्मू-कश्मीर का सचिव बनाया गया है।

इसी तरह राजेश धमानी - उत्तराखंड, बीपी सिंह -पश्चिम बंगाल, मोहम्मद जावेद-पश्चिम बंगाल, शरत राउत-पश्चिम बंगाल, सीवीसी रेड्डी - महाराष्ट्र,बीएम संदीप - महाराष्ट्र के सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा अदिति सिंह को महिला कांग्रेस की महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। उल्लेख है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी की तिकड़ी ने धमाल मचाया था। चुनाव से पहले अल्पेश ने कांग्रेस के सदस्य बन गए थे।

Next Story