राष्ट्रीय

शत्रुघ्न सिन्हा ने 'जिन्ना' को बताया कांग्रेस परिवार का सदस्य, बोले- देश की तरक्की और आजादी में भी योगदान

Special Coverage News
27 April 2019 6:50 AM GMT
शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को बताया कांग्रेस परिवार का सदस्य, बोले- देश की तरक्की और आजादी में भी योगदान
x
शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने जिन्ना को 'कांग्रेस परिवार' का सदस्य बताया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए प्रचार में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'यह कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर, जवाहर लाल नेहरू से लेकर, स्वर्गीय इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर, राहुल गांधी से लेकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनकी पार्टी है, जिनका देश की तरक्की में, देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान हुआ इसलिए हम यहां (कांग्रेस) में आए।'



शत्रुघ्न के इस बयान पर बीजेपी के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी ने कहा कि जो लोग जिन्ना पर गर्व कर रहे हैं वो देश का क्या हाल करेंगे, यह भी विचार करने वाली बात है।

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जब मैं पहली और आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में आ गया हूं तो कभी मुड़कर जाने के लिए नहीं आया। मैं कह सकता हूं कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।'

बता दें कि मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। एक समय दिग्विजय के यहां से लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कह दिया कि दिग्विजय सिंह से उन्होंने कहा है कि वह मुश्किल सीट से चुनाव लड़ें। बाद में दिग्विजय को कांग्रेस ने भोपाल से उम्मीदवार बनाया और इसकी घोषणा भी कमलनाथ ने ही की।


Next Story