राष्ट्रीय

2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं हासिल कर पाएगी भाजपा: शशि थरूर

Satyapal Singh Kaushik
14 Jan 2023 10:00 AM GMT
2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं हासिल कर पाएगी भाजपा: शशि थरूर
x
थरूर ने दावा किया की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अगले लोकसभा चुनावों में पिछले नतीजों की तुलना में इस बार करीब 50 सीटें हार सकती है।

देश की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए 2019 की तरह एकतरफा यानी लैंड स्लाइड विक्ट्री हासिल करना लगभग 'नामुमकिन' सा होगा। केरल राज्य से सांसद थरूर ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि बहुत हद तक मुमकिन है कि अगले साल 2024 में देश में होने जा रहे आम संसदीय चुनावों भारतीय जनता पार्टी को बहुमत न मिले।

भाजपा 50 सीटें हार सकती है

काफी पढ़े लिखे सांसद थरूर ने अपने संबोधन के बीच ये दावा भी किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अगले लोकसभा चुनावों में पिछले नतीजों की तुलना में इस बार करीब '50 सीटें' हार सकती है.

केरल साहित्य महोत्सव में कही बात

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर यहां केरल साहित्य महोत्सव (Kerala Literature festival) में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'अगर आप देखें कि उन्होंने (BJP) 2019 में कितना अच्छा प्रदर्शन किया, उनके पास हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में लगभग सभी सीटें थीं. बंगाल में 18 सीटें थीं।

'अब उस तरह नतीजा दोहराना आसान नहीं है

उन्होंने महोत्सव में एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, 'जब बीजेपी कई राज्यों की सत्ता को खो सकती है तो केंद्र की सत्ता को खोना भी कोई असंभव बात नहीं है. इसलिए अब वैसे नतीजों को दोहरा पाना नामुमकिन है और बहुत मुमकिन है कि बीजेपी साल 2024 में बहुमत हासिल नहीं कर पाए


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story