राष्ट्रीय

बिहार मे खेला होने के बाद,भूपेश बघेल ने 2024 के लिए दिए परिवर्तन के संकेत

Desk Editor
10 Aug 2022 12:56 PM GMT
बिहार मे खेला होने के बाद,भूपेश बघेल ने 2024 के लिए दिए परिवर्तन के संकेत
x
एनडीए से सबसे पहले अकाली दल का साथ छूटा फिर शिवसेना अब जेडीयू ने किनारा कर लिया है

रायपुर। बिहार में हुए बदलाव पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 2024 के लिए यह परिवर्तन के संकेत हैं। बिहार में हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति बिहार की आबोहवा में है। बिहार में जो परिवर्तन हुआ और नया महागठबंधन बना है उसके लिए नीतीश, तेजस्वी और सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। नीतीश आठवीं बार सीएम और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं।

जेडीयू के एनडीए से अलग होने पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एनडीए से सबसे पहले अकाली दल का साथ छूटा फिर शिवसेना अब जेडीयू ने किनारा कर लिया है। घटक दलों में एनडीए के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। इसकी वजह से दल अलग हो रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में रायपुर लौट आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल विशेष विमान से दोपहर दो बजे रांची के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम को झारखंड आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के बाद रात नौ बजे लौट आएंगे।

Next Story