राष्ट्रीय

अखिलेश यादव बोले- दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा BJP का डिजिटल इंडिया

Sakshi
14 Feb 2022 2:34 PM GMT
अखिलेश यादव बोले- दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा BJP का डिजिटल इंडिया
x
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा की थी। डिजिटल इंडिया दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। बाबा जी शायद कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं जानते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है| इस कड़ी में समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा की थी। डिजिटल इंडिया दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। बाबा जी शायद कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं जानते। सपा 22 लाख नौजवानों को कंप्यूटर के माध्यम से नौकरी देगी। राठ कस्बे के बीएनवी डिग्री कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाएंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बातें हमीरपुर में कही। अखिलेश ने बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को न दवाई मिली न राहत। समाजवादी एंबुलेंस ने लोगों की जान बचाई।

सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड में सरसों तेल की मिल लगाई जाएगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की जेब से पैसे निकाल अमीरों के घर भरे जा रहे हैं। सपा की सरकार में 3 सौ यूनिट मुफ्त बिजली, 15 सौ रुपये समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

Next Story