राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का दावा- सत्ता में आने पर 5 साल तक गरीबों को देंगे मुफ्त राशन और 1 किलो घी

Sakshi
15 Feb 2022 10:57 AM GMT
अखिलेश यादव का दावा- सत्ता में आने पर 5 साल तक गरीबों को देंगे मुफ्त राशन और 1 किलो घी
x
अखिलेश यादव ने वादा किया कि प्रदेश में सपा के सत्ता में आने पर पार्टी गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन और एक किलो घी देगी

उत्तर रपदेश विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप दौर के साथ-साथ घोषणाओं का भी दौर जारी है| इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया कि प्रदेश में सपा के सत्ता में आने पर पार्टी गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन और एक किलो घी देगी। उन्होंने कहा कि जो गरीब अपना राशन ले रहे हैं, उन्हें चुनाव तक मिलेगा। चुनाव के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा। पहले यह नवंबर तक दिया जाना था, लेकिन जब यूपी चुनाव की घोषणा की गई, तो उन्होंने (भाजपा) इसे बढ़ाकर मार्च तक कर दिया।

बता दें कि अखिलेश ने आज मंगलवार को रायबरेली में रैली के दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि राशन के लिए धन दिल्ली के बजट में निर्धारित नहीं किया गया है क्योंकि वे (भाजपा) जानते हैं कि चुनाव मार्च में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पहले भी राशन देते थे। जब तक सपा की सरकार है, हम गरीबों को राशन देंगे। इसके साथ ही हम एक साल में सरसों का तेल के साथ-साथ दो सिलेंडर भी देंगे। हमारे गरीबों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए एक किलो घी भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे राशन की गुणवत्ता खराब थी और नमक में कांच के तुकड़े पाए जाने की भी खबरें थीं।

अखिलेश ने आगे कहा कि यूपी में 11 लाख सरकारी रिक्तियां हैं और सपा सरकार उन पदों को भरकर युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। उनके वरिष्ठ नेता पर्चे बांट रहे थे... लेकिन अब वह अभियान बंद हो गया है क्योंकि जब उन्होंने कुछ गांवों का दौरा किया, तो लोगों ने उन्हें खाली गैस सिलेंडर दिखाया। जिस दिन से खाली सिलेंडर दिखाए गए, उनका घर-घर जाकर प्रचार बंद हो गया।

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार के दौरान हुई हैं। इस दोहरे इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार भी दोगुना हो गया है। इसके अलावा अखिलेश ने रायबरेली के मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

Next Story