राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने CM योगी के गर्मी वाले बयान पर फिर किया वार, बोले- पहले चरण के बाद हो गए तेवर ठंडे

Sakshi
13 Feb 2022 3:51 PM GMT
अखिलेश यादव ने CM योगी के गर्मी वाले बयान पर फिर किया वार, बोले- पहले चरण के बाद हो गए तेवर ठंडे
x
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं, पुलिस कप्तान फरार चल रहे हैं, पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई...

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का भी दौर जारी है| इस कड़ी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला है| सहावर के गांव फरौली में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं। पुलिस कप्तान फरार चल रहे हैं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई। गोरखपुर में पुलिस ने ही व्यापारी की हत्या कर दी है। भाजपा नेता कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। पहले चरण के मतदान के बाद उनके तेवर ठंडे पड़ गए हैं। इसके बाद उन्होंने एटा और फिरोजाबाद के सिरसागंज में भी सभाएं कीं।

कानून तोड़ने वाले हमें वोट न दें

बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास काई मुद्दा नहीं बचा है तो कानून व्यवस्था की बात करते हैं। कानून व्यवस्था को न मानने वाले सपा को वोट न दें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी उन्होंने कटाक्ष किए। साथ ही उन्होंने सवाल उछालते हुए लोगों से पूछा कि बाबा के कार्यकाल में कासगंज में हिरासत में युवक की मौत हो गई। 26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा में इन्हीं लोगों की वजह से युवक की जान चली गई। मृतक की मां ने ही बताया कि भाजपा नेताओं से मिलने के बाद भी उसकी मदद नहीं हुई। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की जान ले ली। एक पुलिस अफसर अभी तक फरार हैं। अब बताएं ये घटनाएं किसके राज में हुई हैं।

बीजेपी के कारण महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी

उन्होंने कहा कि देश की 28 बैंकों के रुपये लेकर एक और उद्योगपति भी भाजपा सरकार में ही विदेश भाग गए हैं। गरीबों को हवाई जहाज में चलाने की बात करते थे। पेट्रोल व डीजल महंगे हो गए तो गरीब की गाड़ी भी नहीं चल पा रही है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

आगे भी करेंगे कृषि कानूनों का विरोध

उन्होंने कहा कि यह देश बचाने का चुनाव है। भाजपा देश, लोकतंत्र व बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है। भाजपा देश का संविधान बदल देगी। उन्होंने पूछा कि किसानों की आय दो गुनी हुई क्या। किसानों की जमीन पर कब्जा करने की नियति से तीन काले कृषि कानून लाए गए। जिन्हें किसानों के दबाव के आगे वापस लेना पड़ा। सपा की सरकार बनी तो वह इन कानूनों का आगे भी विरोध करेगी।

फौज में भर्ती की उम्र में दिलाएंगे छूट

युवाओं से कहा कि सपा सरकारी बनी तो वह फौज में भर्ती होने की उम्र में दो वर्ष की छूट दिलाएंगे। कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल हो गईं और उपचार न मिलने से लोगों की जानें गईं। उन्होंने कहा कि कासगंज के लोगों के लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा अस्पताल बनवाएंगे।

Next Story