राष्ट्रीय

असम के CM ने उल्फा उग्रवादियों से की राहुल गांधी की तुलना, लगाए कई गंभीर आरोप

Sakshi
23 May 2022 3:13 PM GMT
असम के CM ने उल्फा उग्रवादियों से की राहुल गांधी की तुलना, लगाए कई गंभीर आरोप
x
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना असम के उल्फा उग्रवादियों से की है।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना असम के उल्फा उग्रवादियों से की है। साथ ही राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वो उल्फा उग्रवादियों को भड़का रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिकाओं ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य के 75 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये बात कही। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा कुछ नहीं है।

दरसअसल, आर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने राहुल गांधी द्वारा भारत को राज्यों का संघ बताने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में सरमा ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से एक है। उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ राज्यों के संघ के रूप में पहचान देना हमारी 5000 साल पुरानी समृद्ध सभ्यता को चुनौती देने के समान है। अगर भारत राज्यों का संघ है, तो इसका मतलब है कि आप भारत की हर चीज पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को यह समझा रहे हैं कि भारत राज्यों का एक संघ है। वह अलगाववादी तत्वों को उकसा रहे हैं। हो सकता है कि जेएनयू से कोई उन्हें पढ़ा रहा हो। अंग्रेजी के अलावा उनकी और उल्फा की भाषा में कोई अंतर नहीं है।

Next Story