राष्ट्रीय

CAA पर आज भाजपा करेगी घर-घर संपर्क,ये होगा लक्ष्य

Sujeet Kumar Gupta
5 Jan 2020 5:05 AM GMT
CAA पर आज भाजपा करेगी घर-घर संपर्क,ये होगा लक्ष्य
x
विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में लोगों को जागरुक करने के लिये भाजपा द्वारा रविवार पांच जनवरी से देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान प्रदेश में भी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे. अगले 10 दिन में बीजेपी के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी

इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे. राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।

विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। देश की जनता को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की असलियत से अवगत कराने के लिए भाजपा ने देशभर में जन जागरण अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को जोधपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद इस अभियान को विशेष गति दी जा रही हैं।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story