राष्ट्रीय

कांग्रेस ने पार्टी में बनाए तीन समूह, संगठन में सुधार की तैयारी

Sakshi
24 May 2022 1:17 PM GMT
कांग्रेस ने पार्टी में बनाए तीन समूह, संगठन में सुधार की तैयारी
x
कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को एक अहम घोषणा की है।

कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के तहत मंगलवार 24 मई को एक अहम घोषणा की है। पार्टी में तीन नए समूहों का गठन किया गया है। जो कांग्रेस पार्टी में कार्यप्रणाली में सुधार के कार्यक्रम को आगे बढाएंगे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय राजनीतिक मामलों का समूह पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी का गठन किया गया है।

इस समूह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल किए गए है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए भी नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है। इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है।

कांग्रेस की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, मल्ल्किार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

इसके अलावे आठ सदस्यीय टास्क फोर्स 2024 का गठन भी किया गया है। इस समूह में प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। टास्क फोर्स 2024 के समूह में प्रियंका गांधी के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल किए गए हैं।

Next Story