राष्ट्रीय

आतंकवाद के मुद्दे पर गिरिराज सिंह के बयान से कांग्रेस में मचा हड़कंप, दिया करारा जवाब

Vikas Kumar
30 Oct 2017 3:45 PM IST
आतंकवाद के मुद्दे पर गिरिराज सिंह के बयान से कांग्रेस में मचा हड़कंप, दिया करारा जवाब
x
अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट कर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जिसके बाद कांग्रेस में हड़कंप...

नई दिल्ली : अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट कर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'आतंकवाद के समाप्त होने से कांग्रेस परेशान है और कांग्रेस के समाप्त होने पर आतंकवादी परेशान हैं।'

गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी उनपर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे लोगों के बेतुके बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह ने कहा कि 'गिरिराज सिंह के बेतुके बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ऐसे बेतुके बयान देने वाले राजनीति में कैसे हैं, यह उनकी समझ से परे है।'

आपको बता दें गिरिराज सिंह द्वारा रविवार को किए गए इस ट्वीट को लगभग 7600 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है, जबकि 4000 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, तो वहीं 360 से ज्यादा लोगों ने इस पर अपने कमेंट किए हैं।

Next Story