राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन

सुजीत गुप्ता
8 July 2021 4:35 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन
x
वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली। इस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने इसकी जानकारी दी।

डॉ. जनक राज ने बताया, 'पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह करीब चार बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।' 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह पहले कोरोना वायरस से पीड़ित थे और उन्हें 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 12 अप्रैल को 11 जून को वह दो बार कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत अक्सर खराब रहने लगी। वह नौ बार विधायक और पांच बार सांसद भी रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं।


Next Story