राष्ट्रीय

भाजपा सरकार में अन्त्योदय, विकास, सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए – राजनाथ सिंह

Sujeet Kumar Gupta
14 May 2019 7:34 AM GMT
भाजपा सरकार में अन्त्योदय, विकास, सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए – राजनाथ सिंह
x
भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीतने जा रही है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का केवल एक चरण शेष रह गया, जहां पर 19 मई को मतदान होने को है। तो वही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में संवादाता सम्मेलन में मोदी सरकार कार्यो का विवेचना किये, और कहां कि आजादी प्राप्त होने के बाद हुए चुनावों में महंगाई चुनावी मुद्दा हुआ करती थी। लेकिन 2019 के चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं बनने पाई है। आज हमारी भाजपा सरकार ने जिस तरह कार्य किया है। वो हमारे लिए के प्रमुख रूप से तीन हॉलमार्क्स बन गये हैं- एक अन्त्योदय, दूसरा देश का विकास और तीसरा देश की सुरक्षा। इन तीनों पर हमारी सरकार को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। इसका स्पष्ट परिणाम धरातल पर दिख रहा है। कांग्रेस शुरुआत से गरीबी हटाओ की बात करती आई है। लेकिन इन्होंने गरीबी दूर करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए। अब राहुल जी कह रहे हैं कि अब तक अन्याय होता रहा, हम न्याय करेंगे। तो इस अन्याय का जिम्मेदार कौन है।

कांग्रेस के पिछले पांच साल के कामकाज को देखा जाए और मोदी जी के पांच साल के कामकाज को देखा जाए, तो स्पष्ट होता है कि मोदी जी की सरकार में सुरक्षा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व काम हुआ है। विपक्षियों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे। लेकिन जनता इनसे पूछ रही है इनका नेता कौन है। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता। जनता से लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीतने जा रही है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story