राष्ट्रीय

भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने अपने अंदाज में गाया 'यूपी में का बा' आप भी सुनें

सुजीत गुप्ता
25 Jan 2022 1:16 PM GMT
भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने अपने अंदाज में गाया यूपी में का बा आप भी सुनें
x

यूपी की पडरौना विधानसभा सीट के 'राजा' और नेता कहे जाने वाले आरपीएन सिंह को अपने साथ शामिल करके भाजपा ने सपा और कांग्रेस को जवाब तो दिया ही है, साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य की काट भी ढूंढ ली है। स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना सीट पर मौजूदा विधायक हैं और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने मौर्य को अपने खेमें में लाकर भाजपा को बड़ी चोट दी थी लेकिन मंगलवार को आरपीएन सिंह की भाजपा में एंट्री के साथ पार्टी ने डैमेज कंट्रोल कर लिया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह चुनावी रंग में उतर गए हैं। दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने 'यूपी में का बा' का नया वर्जन गाकर सुनाया। आरपीएन सिंह कहते हैं कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की निर्माण बा, गुंडागर्दी और गुंडन की समाप्ति बा। आपको यहां ये बताना जरूरी है कि 'यूपी में का बा' गाने को लेकर सपा और भाजपाई नेता एक-दूसरे पर अपने अंदाज में हमला करते रहे हैं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भाजपा में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आरपीएन सिंह को भाजपा, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं। पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है, इनका प्रभाव कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इलाके में हैं। पूर्वांचल में आरपीएन सिंह की अपनी भी मजबूत पकड़ है।

Next Story