राजनीति

कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान, बोले- '500 साल बाद मनुवाद की हो रही वापसी'

Arun Mishra
1 Jan 2024 8:32 AM GMT
कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान, बोले- 500 साल बाद मनुवाद की हो रही वापसी
x
उदित राज के बयान कांग्रेस के लिए जरूर मुश्किलें पैदा कर देगा?

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. 22 जनवरी पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने एक विवादित बयान दिया है। उदित राज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, मतलब पाँच सौ वर्ष बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।'

दरअसल, बीजेपी लगातार ये कह रही है की देश में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है ऐसे में उदित राज का ये बयान 'मतलब पाँच सौ वर्ष बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।' उदित राज के बयान कांग्रेस के लिए जरूर मुश्किलें पैदा कर देगा? 500 साल की बात से साफ है कि उनका इशारा राम मंदिर की ओर है। वहीँ अब इस टिप्पणी को लेकर भाजपा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पर हमलावर हो सकती है।

बीजेपी ने बोला हमला?

बीजेपी नेता नलिन कोहली ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने और अयोध्या मंदिर निर्माण में देरी के लिए कांग्रेस नेता उदित राज पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने वीडियो संदेश में कांग्रेस पार्टी पर भगवान राम के अस्तित्व को नकारने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में देरी करने का आरोप लगाया। यह एक कांग्रेस नेता के ट्वीट के जवाब में आया।

एक वीडियो संदेश में, भाजपा नेता ने कहा, "उदित राज का ट्वीट स्पष्ट रूप से कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की सोच को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि उनके नेता सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व को नकारने के बाद... बाहर चले गए।" अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में देरी करने के लिए आज 1 जनवरी को इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। जबकि पूरी दुनिया भारत को नई आशा के साथ देख रही है, कांग्रेस नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।''


Next Story