राजनीति

BIG BREAKING NEWS: मंत्री एसपी सिंह बघेल पर भी गिरी गाज, कानून मंत्रालय से स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने

Shiv Kumar Mishra
18 May 2023 11:04 AM GMT
BIG BREAKING NEWS: मंत्री एसपी सिंह बघेल पर भी गिरी गाज, कानून मंत्रालय से स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने
x

दिल्ली: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने आज सुबह दो मंत्रियों के विभाग बदले तो दोपहर बाद एक ओर मंत्री का विभाग बदल दिया है। हालांकि यह गाज कानून मंत्रालय पर गिरी है जहां कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदल दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री के पद पर भेज दिया गया है। जबकि इसी विभाग के केंद्रीय मंत्री किरिन रिजुजु को भी सुबह कानून मंत्रालय से हटा दिया था। उसके कुछ देर बाद एसपी सिंह बघेल को मंत्री पद से हटा दिया गया है।

अब दो मंत्री एक ही विभाग से हटाए जाने से एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो चुके है इससे पहले भी कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को इस पद से ही हटाया जा चुका है। अब एक बार फिर से कानून मंत्रालय से दोनों मंत्री हटाए जाने से लोग सोचने पर मजबूर जरूर होंगे।

Next Story