राष्ट्रीय

अब तो कह दो असली सपा यही है!

Special Coverage News
24 Sep 2018 7:53 AM GMT
अब तो कह दो असली सपा यही है!
x


नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाओं और विकास यात्राओं का समापन पूर्व रक्षामंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मुख्य महासचिव प्रो रामगोपाल यादव की उपस्थिति में हुआ। पिछले एक महीने से गाजीपुर से नई दिल्ली और सहारनपुर से नई दिल्ली तक समाजवादी पार्टी के नौजवान साइकिल यात्री लगातार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जनता को जागरूक कर रहे थे।





इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता दुःखी और परेशान है। उनकी मदद करने का काम समाजवादी करेंगे तभी देश और किसान मजबूत होगें। समाजवादी पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही है। समाजवादी पार्टी नौजवानोें की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नही होगी।





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि नौजवानों ने गाजीपुर से एक हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा चलाकर ऐतिहासिक काम किया। जिस जंतर-मंतर पर हम लोग एकत्रित हैं इस स्थान पर लोग मांग करने आते है जिससे कुछ के सपनें पूरे हो जाते है। सामाजिक न्याय यात्रा, लोकतंत्र बचाओं और विकास यात्राएं समाज की जरूरत है। लोकतंत्र में न्याय मिलना चाहिए। लेकिन इसमें समस्या आ रही है। समाजवादी इस अन्याय को दूर करने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी मंे सबसे ज्यादा नौजवान है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो मूल सिद्धांत डा0 लोहिया और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बताए हैं उनसे नया समाज बनायेगें। डा0 लोहिया और डा0 अंबेडकर समाजवादी साइकिल के दो पहिये है। देश में लोकतंत्र की मजबूती का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही निकलेगा।




पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में रोजगार के अवसर सिमट गए है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। कालाधन वापस लाने के नाम पर भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री जी का नौजवानों को पकौड़ा और नाले की गैस से चाय बनाकर रोजगार की बात करना हास्यास्पद है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों बच्चे चिकित्सा सुविधा के अभाव में मर गये, गन्ना किसान बेहाल है, अन्नदाता उपेक्षित है लेकिन केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई सुध ही नही है। उन्होने कहा कि जाति जनगणना के आकड़े सार्वजनिक होने चाहिए और आबादी के हिसाब से सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए तभी जनता के साथ न्याय होगा।




इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0रामगोपाल यादव ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। पिछले पांच साल में मंडल कमीशन को खत्म करने का काम केंद्र सरकार ने किया है। बैंक दिवालिया हो रहे हैं। रूपया वेंटिलेटर पर है। इसके बाद भी भाजपा के लोग लगातार झूठ बोल रहे है। ऐसी सरकार जिसके कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो उसे बदलने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लाख रूकावटांे के बाद भी हजारों साइकिल यात्री समाजवादी नौजवानों की दिल्ली मंे दस्तक परिवर्तन का संकेत है। अखिलेश यादव के आह््वान पर हजारों नौजवानों का जमावड़ा जंतर-मंतर संसद मार्ग पर था। एक माह से साइकिल चलाकर नौजवान आज दिल्ली पहुंचे थे। भाजपा सरकार के इशारे पर साइकिलों को दिल्ली में नही आने दिया गया उसके बाद भी हजारों की संख्या में नौजवान जंतर-मंतर पर पहुंचने में सफल रहे।




सामाजिक न्याय यात्रा के समापन अवसर पर रवि वर्मा, विशम्भर प्रसाद निषाद, नरेश उत्तम पटेल श्री धर्मेन्द्र यादव, तेजप्रताप यादव सुरेन्द्र नागर, नीरज शेखर, अक्षय यादव, प्रवीण निषाद, ओमप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह रामूवालिया, आर के चौधरी, के के सिंह, रामवृृक्ष यादव, अतुल प्रधान, सुनील सिंह साजन, डा राजपाल कश्यप, डा संग्राम यादव, संतोष यादव 'सनी', राजेश यादव राजू, संजय लाठर कमाल अख्तर, राधेमोहन सिंह ,राजीव राय, अनुराग भदौरिया, विकास यादव, गौरव दुबे, बृृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, मो0एबाद, दिग्विजय सिंह 'देव' अभिषेक यादव, चन्द्रशेखर चैधरी, आदिल हमजा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Next Story