राष्ट्रीय

संजय राउत ने बोले- 10 मार्च को पता चलेगा किसके शरीर में किसका खून

Sakshi
24 Feb 2022 11:11 AM GMT
संजय राउत ने बोले- 10 मार्च को पता चलेगा किसके शरीर में किसका खून
x
राउत ने कहा कि किसके शरीर में किसका खून है, यह 10 मार्च को पता चलेगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| इस क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज में गुरुवार को योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही। जरूर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं। राउत ने कहा कि किसके शरीर में किसका खून है, यह 10 मार्च को पता चलेगा।

राउत ने कहा कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी। यहां से वह हट गई है, समझ लो। यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी। वहीं, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है। यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया। सपने खरे नहीं उतरे।"

आदित्य ठाकरे बोले- भाजपा के वादे जुमले बन गए

ठाकरे ने कहा, "केंद्र सरकार चुनावों के दौरान राजनीतिक साजिश रच रही है। महा विकास अघाड़ी की सभी पार्टियां एक साथ हैं और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सारे वादे और सपने सिर्फ सपने बनकर रह गए। वे 'जुमला' बन गए। बीजेपी सिर्फ लोगों को डराती है। वे कहते हैं 'ये खतरे में है, वो खतरों में है'। लेकिन कोई भी खतरे में नहीं हो सकता, यह भगवान राम की भूमि है।"

Next Story