राष्ट्रीय

स्मृति ईरानी और मनोज तिवारी ने बाइक रैली कर अमेठी में मांगा वोट

Sakshi
25 Feb 2022 1:06 PM GMT
स्मृति ईरानी और मनोज तिवारी ने बाइक रैली कर अमेठी में मांगा वोट
x
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रत्याशी चंद प्रकाश मटियारी के समर्थन में बाइक रैली निकाली।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार में जुटे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रत्याशी चंद प्रकाश मटियारी के समर्थन में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के बाद श्री रणंजय इंटर कॉलेज में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

बाइक रैली टिकरिया के पास से शुरू हुई जो बाईपास होते हुए सुल्तानपुर रायबरेली रोड पर सब्जी मंडी डाक बंगला जामो रोड के रास्ते श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खुद स्कूटी चलाकर कर रही थी।

इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि स्मृति ईरानी के कार्यकाल में अमेठी का नए सिरे से विकास हो रहा है। प्रदेश की योगी सरकार व मोदी सरकार गुंडागर्दी को समाप्त करने के लिए और सुशासन के लिए बहुत जरूरी है। मनोज तिवारी ने लोगों की मांग पर भगवा रंग चढ़ने लगा है गाना भी गाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कहा कि आपदा के समय में भाजपा लोगों के साथ खड़ी थी तब बाकी नेता गायब थे योगी और मोदी की सरकार में देश और प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है।

Next Story