राष्ट्रीय

BJP में शामिल हुईं दक्षिण भारतीय फिल्मों की 'अमिताभ बच्चन' कहलाने वाली विजयशांति

Arun Mishra
7 Dec 2020 3:21 PM IST
BJP में शामिल हुईं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अमिताभ बच्चन कहलाने वाली विजयशांति
x
बता दें कि विजयशांति ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत बीजेपी से ही की थी. उन्होंने 1997 में बीजेपी को ज्वाइन किया था.

नई दिल्ली : तेलंगाना में अभिनेत्री से राजनेता बनीं विजयशांति ने कांग्रेस का साथ छोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से ही इस बात को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे कि विजयशांति जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

विजयशांंति साल 2014 में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं. विजयशांति को दक्षिण के सिनेमा के 'अमिताभ बच्चन' के रूप में जाना जाता है. बता दें कि विजयशांति ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत बीजेपी से ही की थी. उन्होंने 1997 में बीजेपी को ज्वाइन किया था. हालांकि तेलंगाना को लेकर अलग राज्य के आंदोलन के दौरान वह टीआरएस प्रमुख केसीआर के साथ जुड़ीं और उनकी पार्टी में शामिल हो गई थीं.


Next Story