राष्ट्रीय

साल की आखिरी 'मन की बात' आज, देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Sujeet Kumar Gupta
29 Dec 2019 4:43 AM GMT
साल की आखिरी मन की बात आज, देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आकाशवाणी पर कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल, डीडी भारती और डीडी न्यूज पर सुना जा सकेगा। पीएम मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम का यह 60वां एपिसोड है। यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होता है।

इस कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे किया जाएगा। आकाशवाणी इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करता है।

बता दें कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए जनता से विचार आमंत्रित किए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि इस महीने मन की बात 29 दिसंबर को होगी। आप इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करें।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story