राष्ट्रीय

जो BJP-RSS के नफरत के खिलाफ हैं, वो एक साथ आएं, राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

Sakshi
8 April 2022 8:04 AM GMT
जो BJP-RSS के नफरत के खिलाफ हैं, वो एक साथ आएं, राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला
x
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के राज में हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वयनाड से सांसद राहुला गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता शरद यादव (Sharad yadav) से मिले। शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बाचतीत में पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा (BJP) हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाने का काम कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के राज में हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध लोगों के बीच नफरत फैलाती है। इसके पीछे भाजपा-आरएसएस का मकसद सत्ता में किसी भी तरीके से बने रहना है। हिंदुस्तान पहले एक देश था। अब उसे बांट दिया गया है।

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद पर कहा कि अब तो लाउडस्पीकर भी सरकार के हाथ में है। यानि अब आप अपने तरीके से आस्था भी व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए मैं कहता हूं जो लोग भाजपा-आरएसएस के खिलाफ हैं वो एक हो जाएं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में रोजगार का ढांचा टूट गया है। महंगाई भी तेजी से बढ़ती जा रही है। श्रीलंका में सच्चाई सामने आ चुकी है। अब वही हाल भारत में होने वाला है। उन्होंने कहा कि आप नफरत फैलाकर देश की इकोनॉमी मजबूत नहीं कर सकते। मेरी सच्चाई दो तीन साल बाद सबके सामने आ जाएगी। सच्चाई जब पेट तक पहुंचेगी तो अपने आप बाहर आएगी।

Next Story