राष्ट्रीय

नहीं मनाएंगे अरविन्द केजरीवाल अपना जन्मदिन

Anonymous
16 Aug 2018 9:39 AM GMT
नहीं मनाएंगे अरविन्द केजरीवाल अपना जन्मदिन
x
अटल जी के ख़राब स्वास्थय के कारण अरविन्द केजरीवाल आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे .


नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का आज 50 वा जन्मदिन है, लेकिन वाजपेयी जी के खराब स्वास्थय को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज सुबह केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी थी. जिसके जवाब में केजरीवा ने ट्वीट किया, ''थैक्यू सर.''

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पर देश भर के नेता और बड़ी हस्तियां प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, ''मन खराब है... अटल बिहारी वाजपेयी मेरे राजनैतिक विचार की उद्दीप्ति के सूत्र! ईश्वर जो तेरे मन हो वो हो.'' इसके आगे कुमार विश्वास ने मशहूर शायर मिर्जा गालिब का एक शेर भी लिखा है, "मौत का एक दिन मुअय्यन है, नींद क्यूं रात भर नहीं आती.''

एम्स में अटल जी की तबीयत की जानकारी लेकर लौटे केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, ''एम्स जाकर अटल जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मेडिकल टीम के साथ चर्चा भी की. भगवान से प्रार्थना है कि अटल जी इलाज से जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. लाखों लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गेटवेलअटलजी''

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अटल जी की तबियत ठीक नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें लंबी उम्र दे कर शीघ्र स्वस्थ करें.''

Next Story