राष्ट्रीय

Rahul Gandhi ने Varun Gandhi को लेकर क्यों कही ये बात!

Shiv Kumar Mishra
17 Jan 2023 9:06 AM GMT
Rahul Gandhi ने Varun Gandhi को लेकर क्यों कही ये बात!
x
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लेकर बडा बयान दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने होशियारपुर में आज वरुण गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि में उन्हे गले लगा सकता हूँ लेकिन संघ के दफ्तर कभी नहीं जा सकता हूँ। यह खबर पिछले कई दिनों से चल रही है कि राजनीति में दोनों गांधी परिवार अब एक हो सकते है।

राहुल गांधी ने कहा कि, वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता... वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।

राहुल ने कहा, भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है।जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

उन्होंने अपनी सुरक्षा पर जबाब देते हुए कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।

फिलहाल वरुण गांधी और राहुल गांधी को लेकर बाजार में बड़ी चर्चा हो रही है। उम्मीद की जा रही है 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों गांधी भाई एक होकर मोदी के खिलाफ मैदान में आयें। पिछले कई महीनों से बीजेपी में रहकर वरुण गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। जिसमें उन्होंने रोजगार , शिक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल किए है साथ ही यूपी के संविन्दा कर्मियों को लेकर जबरदस्त नाराजगी जाहीर की है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story