राज्य

बीजेपी विधायक का तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल, देखिये वीडियो

Special Coverage News
10 July 2019 9:46 AM IST
बीजेपी विधायक का तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल, देखिये वीडियो
x

क्या यह डांस 'तमंचे पर डिस्को' की कैटेगरी में आ सकता है? यह कोई फ़िल्मी डायलोग नहीं है. यह आपके सामने दिख रहा वीडियो खुद बयाँ कर रहा है हालात, जहाँ बीजेपी के चैम्पियन विधायक कुंवर प्रणव सिंह बंदूक लहरा रहे है और शराब का सेवन किये जा रहे है.

वैसे आप लोगों को बता दें कि इस वीडियो में जो साहब शराब पार्टी में बंदूक लहराते दिख रहे हैं यह और कोई नहीं बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हैं. ये वही विधायक है जिन्होंने अभी बीते दिनों पत्रकार को खबर चलाने के एवज में मारने की कोशिश की थी तो बीजेपी ने इन्हें निलंबित भी किया. तो यह समझ में नहीं आ रहा है की यह निलंबन हुआ है या प्रमोशन जब विधायक जी यह वेजा हरकत करते दिख रहे है.

बीजेपी में बार बार पीएम मोदी के दिशा निर्देशन के वावजूद भी अगर ऐसा हो रहा है तो इसे क्या समझा जाय. इंदौर हो या मध्यप्रदेश , यूपी हो या बिहार , उत्तराखंड हो या राजस्थान सब जगह बीजेपी के नेता बेकाबू होते नजर आ रहे है. आखिर क्यों? जबकि मोदी जी तो सबका साथ सबका विकास लेकर जीते है और कानून व्यवस्था के नाम पर जीते है तो क्या यही कानून व्यवस्था है.

जब यही असलहे लेकर आम आदमी अपनी फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करता है तो उसे गिरफ्तार करने में इस देश की पुलिस सिर्फ तीन घंटे लेती है जबकि विधायक को गिरफ्तार करने में देरी क्यों हो रही है. विधायक जी किस रॉब में दिख रहे है यह तो आप ही जान सकते है.



Next Story