राज्य

देहरादून: जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या?

Special Coverage News
20 Sept 2019 6:56 PM IST
देहरादून: जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या?
x
पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने पास के एक ठेके से शराब लेकर उसका सेवन किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून: उत्तराखंड से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में अवैध शराब के सेवन से आज 6 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने पास के एक ठेके से शराब लेकर उसका सेवन किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।



बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में हरिद्वार में भी जहरीली शराब से 42 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। हरिद्वार जिले के भगवानपुर तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 42 लोगों ने जान गंवाई थी। सबसे ज्यादा प्रभावित बिंडुखड़क गांव हुआ था।

Next Story