राज्य

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में एक वैन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत

Special Coverage News
3 Sept 2018 5:12 PM IST
उत्तराखंडः उत्तरकाशी में एक वैन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत
x

उत्तराखंडः उत्तरकाशी जिले में एक वैन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर घटी. सोमवार को उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन के बाद सडक पर अवरोध के चलते 200 मीटर की गहरी घाटी में एक यात्री वैन गिर गई.


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर जिले के भटवारी से लगभग 8 किमी दूर शांगलाई में हुई थी, जब 15 यात्रियों को ले जा रहे एक टेम्पो भागीरथी नदी में गिर गया जो की यात्रीयों को गंगोत्री से लेकर लौट रहा था. उन्होंने कहा कि उक्त वाहन घाटी में गिर गया क्योंकि चालक का उस पर नियंत्रण खो गया था क्योंकि सडक पर भूस्खलन के चलते अवरोध था साइड से निकालने के चक्कर में वाहन गहरी खाई की और फिसलता चला गया.

टेम्पो में सवार 15 लोंगों में से 13 लोंगों की मौत हो गई. तीन महिलाओं समेत सभी तेरह शव निकाले जा चुके है. दो घायलों को देहरादून अस्पताल ले जाया गया है.

Next Story