पंजाब

अमरिंदर सिंह कांग्रेस से लेंगे बदला, CM भगवंत मान को देंगे भ्रष्ट नेताओं की सूची

Sakshi
28 May 2022 1:54 PM GMT
अमरिंदर सिंह कांग्रेस से लेंगे बदला, CM भगवंत मान को देंगे भ्रष्ट नेताओं की सूची
x
पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने यह बताकर छीन ली है कि वह बहुत जल्द सीएम भगवंत मान से मिलेंगे और अपने सरकार में कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों व नेताओं की सूची सौपेंगे।

हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने आप सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजकर उन लोगों की नींद छीन ली है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या रहें हैं। अब कांग्रेस के ऐसे नेताओं की चैन पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने यह बताकर छीन ली है कि वह बहुत जल्द सीएम भगवंत मान से मिलेंगे और अपने सरकार में कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों व नेताओं की सूची सौपेंगे। खास तौर से जो पिछली सरकार में अवैध रेत खनन में शामिल रहे हैं।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस दांव से कुछ कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक अमरिंदर की सूची में ऐसे 6 मंत्रियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने अपने नाम का ऐलान नहीं किया है। बताया तो ये भी जा रहा है कि पूर्व सीएम शराब के L1 का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले को भी बेनकाब कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस के नेताओं को डर है कि कहीं कैप्टन उनका नाम न दे दें।

कांग्रेस नेताओं में यह डर इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि भ्रष्टाचार के मसले पर सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर न केवल केस दर्ज कराया बल्कि उन्हें जेल तक पहुंचा चुके हैं। पूर्व मंत्री डॉ.विजय सिंगला अब रोपड़ जेल में है।

Next Story