अमृतसर

पूर्व राज्यपाल अमृतसर से छह बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुनंदन लाल भाटिया का निधन

Arun Mishra
15 May 2021 5:29 AM GMT
पूर्व राज्यपाल अमृतसर से छह बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुनंदन लाल भाटिया का निधन
x
वह भारतीय राजनीति के ‘भीष्म पितामह’ थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से छह बार सांसद रहे रघुनंदन लाल भाटिया का बीमारी के कारण निधन हो गया है। वह 100 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को बताया कि रघुनंदन भाटिया का शुक्रवार रात को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया और उनके परिवार में बेटा रमेश भाटिया, बेटी सरोज मुंजल और छोटे भाई जे एल भाटिया हैं।

वह अमृतसर संसदीय सीट से सबसे पहले 1972 में लोकसभा सांसद बने थे और इसके बाद इसी सीट से 1980, 1985, 1992, 1996 और 1999 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। भाटिया 2004 से 2008 तक केरल के राज्यपाल भी रहे। वह 2008 से 2009 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने 1992 में विदेश राज्यमंत्री के तौर पर भी काम किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर वह पार्टी में पंजाब ईकाई के अध्यक्ष तथा महासचिव समेत विभिन्न पदों पर रहे। पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक राज कुमार वेरका ने रघुनंदन भाटिया के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह भारतीय राजनीति के 'भीष्म पितामह' थे।

Next Story