राष्ट्रीय

भगवंत मान कैबिनेट का आज हो सकता है विस्तार, मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं ये 5 विधायक

Special Coverage Desk Editor
4 July 2022 9:37 AM IST
भगवंत मान कैबिनेट का आज हो सकता है विस्तार, मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं ये 5 विधायक
x
कुछ समय पहले ही पंजाब विधानसभा में बंपर जीत के साथ सत्ता में आई AAP का आज कैबिनेट विस्तार होने वाला है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के कैबिनेट में आज 5 और विधयक जुड़ सकते हैं.

कुछ समय पहले ही पंजाब विधानसभा में बंपर जीत के साथ सत्ता में आई AAP का आज कैबिनेट विस्तार होने वाला है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के कैबिनेट में आज 5 और विधयक जुड़ सकते हैं. पंजाब में AAP सरकार के 100 दिन पुरे होने पर कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिली है. आपको बता दें कि5 विधायकों की कैबिनेट में एंट्री के साथ मंत्रिमंडल में मान के साथ 15 मंत्री हो जाएंगे. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने वाले हैं.

मंत्रियों की संख्या 15 हो जाएगी

सूत्रों के मुताबिक आज मंत्रिमंडल की शपथ अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह, सुनाम सीट से विधायक अमन अरोड़ा, गुरू हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी, पटियाला से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान लेने वाले हैं. इस विस्तार के CM समेत मंत्रियों की संख्या 15 हो जाएगी.

मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया

साल 2022 में विधानसभा चुनावों में बंपर जीत हासिल कर AAP ने सत्ता की चाबी हासिल. भावगंत मान के बाद उनके साथ 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी. मौजूदा समय में मंत्रिमंडल की संख्या 18 है और मौजूदा समय में मंत्री केवल 9 मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था.

Next Story