- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
यूपी-पंजाब में सात बिहारी मजदूरों की मौत से कोहराम , जहरीली गैस और विषाक्त भोजन से गई जान
पटना-(शिवानंद गिरि) यूपी और पंजाब में बिहार के अाधा दर्जन से अधिक मजदूरों की मौत हो गई है जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। बाहर के प्रदेशों में हो गई है। यूपी में पांच तथा पंजाब में दो मजदूर घटना की चपेट में अाए हैं। यूपी में जहरीले गैस तो पंजाब में विषाक्त भोजन से मजदूरों की मौत हो गई है। यूपी में मरनेवाले सभी मजदूर बिहार के समस्तीपुर तो पंजाब में मरनेवाले मजदूर पश्चिमी चंपारण के थे। हालांकि समस्तीपुर के मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि बगहा के मजदूरों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
यूपी में पांच मजूदरों की मौत
यूपी में सिहानी गेट थाना क्षेत्र की कृष्णा कुंज कॉलोनी में गुरुवार को सीवर की जहरीली गैस से पांच मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये सभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। फिलहाल किसी की शिनाख्त नहीं हुई है। शवों को सीवर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार नंदग्राम के पास कृष्णा कुंज में उत्तर प्रदेश जल निगम नई सीवर लाइन को पुरानी सीवर लाइन से जोड़ने का काम करा रहा था।
दोपहर में जैसे ही एक मजदूर नई सीवर लाइन के चैंबर को पुरानी लाइन से जोड़ने के लिए ढक्कन हटाकर सीवर में उतरा, जहरीली गैस ने उसकी सांसें रोक दीं। बाहर खड़े मजदूरों ने अंदर उतरे साथी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद एक-एक कर चार और मजदूर सीवर में उतरे। जहरीली गैस से उनका भी दम घुट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि यूपी की येागी सरकार ने 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।