चंडीगढ़

पंजाब में इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, क्यों हुए मान मंत्रिमंडल से बाहर?

Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2023 7:08 AM GMT
पंजाब में इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, क्यों हुए मान मंत्रिमंडल से बाहर?
x
मंत्री पर विपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजी कारणों का हवाला देते हुए सरारी ने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। जबकि विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।

बतादें कि, फौजा सिंह सरारी काफी चर्चा में बने हुए थे। पिछले दिनों उनपर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था। एक वायरल ऑडियो क्लिप से फौजा सिंह सरारी भ्रष्टाचारी आरोपों के घेरे में आ गए थे। जिसके बाद विपक्ष ने उनपर एक्शन लेने और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

कौन है फौजा सिंह सरारी

बतादें कि, पंजाब सरकार में जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था तब फौजा सिंह सरारी को कैबिनेट में जगह दी गई थी। फौजा सिंह सरारी को खाद्य और बागबानी मंत्री बनाया गया था।सरारी पंजाब के गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Next Story