राष्ट्रीय

Bhagwant Mann Marriage: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से करेंगे शादी

Desk Editor Special Coverage
6 July 2022 11:05 AM GMT
Bhagwant Mann Marriage: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से करेंगे शादी
x
Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे हैं. भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे. CM भगवंत मान 48 साल के हैं. वे डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं. भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है.

सीएम भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर एक करीबी निजी समारोह में शादी करेंगे. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे. सीएम मान का अपनी पिछली शादी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं.

Desk Editor Special Coverage

Desk Editor Special Coverage

    Next Story