- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नवजोत सिंह सिद्धू बोले, 'जरूरत पड़ने पर जवाब दूंगा और करारा जवाब दूंगा'
चंडीगढ़ : पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर वह सभी को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, जिसके चलते उनकी खूब आलोचना हुई।
इस बारे में सिद्धू ने कहा, 'जब कभी जवाब देना होगा, मैं दूंगा और मैं यह सभी को दूंगा...यह एक करारा जवाब होगा।' गौरतलब है कि अमरिंदर ने सिद्धू के पाकिस्तानी थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर रविवार को अपने कैबिनेट सहकर्मी की आलोचना करते हुए कहा था, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान सेना प्रमुख के लिए सिद्धू ने जो लगाव दिखाया यह उनके (सिद्धू के) लिए गलत था, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। तथ्य यह है कि उन्हें समझना चाहिए कि हमारे सैनिक रोज मारे जा रहे हैं। कुछ महीने पहले मेरी अपनी रेजिमेंट के एक मेजर और दो जवानों ने जान गंवाई।'
पाकिस्तान से लौटने पर सिद्धू ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें क्या करना चाहिए था, जब कोई उनसे कहता है कि हम एक ही संस्कृति से हैं और ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए मार्ग खोलने की बात करता हो। इस बीच, आम आदमी पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोमवार को कहा कि सिद्धू ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर खोले जाने की मांग करता हूं। मैं भारत-पाक सीमा को भी खोलने की मांग करता हूं, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए काफी फायदेमंद होगा। लोगों के बीच कोई दुर्भावना नहीं है, यह सरकारों के बीच लड़ाई है।'