पंजाब

पंजाब में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद, 50% क्षमता के साथ ही खुलेंगे सिनेमा हॉल, CM ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Arun Mishra
19 March 2021 10:46 AM GMT
पंजाब में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद, 50% क्षमता के साथ ही खुलेंगे सिनेमा हॉल, CM ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
x
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ की कॉलेज की परीक्षाओं को भी टाल दिया गया है। पंजाब सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल में 50% की क्षमता को अनुमति दी गई है।

गाइडलाइन के मुताबिक, एक मॉल में 100 से अधिक लोग एक समय पर मौजूद नहीं रहेंगे। कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों के लिए अगले हफ्ते से हर शनिवार को सुबह 11 बजे से एक घंटे का मौन रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी वाहन की आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। बीते दिन यहां कोरोना के 2300 से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए थे।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,643 केस आए, 20,338 मरीज ठीक हुए और 155 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,141 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 17 हजार 945 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 करोड़ 10 लाख 81 हजार 508 ठीक हुए हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 405 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

पंजाब के 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया था। अब इसे बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इन जिलों में लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपर शामिल हैं। यहां पिछले कई दिनों से रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

11 राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां गुरुवार को 25,833 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 12,174 मरीज ठीक हुए और 58 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 23.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.75 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,138 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.66 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब

यहां गुरुवार को 2369 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,291 मरीज ठीक हुए और 32 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.84 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,204 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 14,366 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. केरल

यहां गुरुवार को 1,899 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2,119 मरीज ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.68 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,451 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 25,159 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. कर्नाटक

यहां गुरुवार को 1,488 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 341 मरीज ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 9.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,415 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 11,359 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

यहां गुरुवार को 1,276 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 899 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.72 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,433 मरीजों की मौत हो गई। 5,684 का इलाज चल रहा है।

6. छत्तीसगढ़

यहां गुरुवार को 1,066 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 335 मरीज ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 3.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.10 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,920 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 6,025 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. तमिलनाडु

यहां गुरुवार को 989 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 569 मरीज ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 8.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,573 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 6,222 मरीजों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश

यहां गुरुवार को 917 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 500 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,894 मरीजों की मौत हो गई। 6,032 का इलाज चल रहा है।

9. हरियाणा

यहां गुरुवार को 633 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 410 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.70 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,089 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 3,957 मरीजों का इलाज चल रहा है।

10. दिल्ली

यहां गुरुवार को 607 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 384 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.31 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,949 मरीजों की मौत हो गई। 2,924 का इलाज चल रहा है।

11. राजस्थान

यहां गुरुवार को 327 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 152 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,794 मरीजों की मौत हो गई। 3,023 का इलाज चल रहा है।

Next Story