जालंधर

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक, राहुल गांधी जाएंगे घर

Arun Mishra
14 Jan 2023 6:13 AM GMT
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक, राहुल गांधी जाएंगे घर
x
सांसद संतोख सिंह चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जालंधर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची हैं। शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली। इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई। जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी. यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता. उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती. आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था. आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है. ऐसी खबर है कि भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कौन हैं संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।

Next Story