लुधियाना

लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीज 'लापता', ढूंढ रही 2 टीम

Shiv Kumar Mishra
18 March 2020 9:27 AM GMT
लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीज लापता, ढूंढ रही 2 टीम
x
पंजाब के लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीजों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। शहर में बड़ी तादाद में कोरोना संदिग्धों के गायब होने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं।

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीजों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। शहर में बड़ी तादाद में कोरोना संदिग्धों के गायब होने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। बताया जा रहा है कि लापता अन्य 29 संदिग्धों के बारे में पता चल गया है लेकिन 167 कोरोना संदिग्धों की कोई खोज-खबर नहीं है।

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन लोगों की लिस्ट दी गई थी, जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। अब हेल्थ डिपार्टमेंट ऐसे लोगों को ढूंढने में जुटा है, जिससे उन्हें कोरोना इंफेक्शन होने की सूरत में आइसोलेशन में रखा जा सके।

शहर के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश कुमार बग्गा कहते हैं, 'विदेश से आने वाले लोगों के बारे में पता करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को 119 लोगों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अब तक 12 लोगों का पता लगाया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की दूसरी टीम को 77 लोगों के बारे में पता करने को कहा गया है।'इस बीच वायरस के खतरे को देखते हुए लुधियाना रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

इससे पहले कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच 14 मार्च को पंजाब से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि इंटरनैशनल यात्रा करने वाले 335 लोग 'लापता' हैं। पंजाब सरकार ने बताया कि बाहर से लौटे 335 लोगों की स्क्रीनिंग नहीं हुई है और वे अभी कहां हैं, इस बारे में पता नहीं लग पाया है।

Next Story