मोहाली

हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह का पंजाब के मोहाली में निधन

Shiv Kumar Mishra
25 May 2020 3:09 AM GMT
हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह का पंजाब के मोहाली में निधन
x

हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से फैली महामारी का सामना कर रही है। दुनिया में कोविड 19 की वजह से लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। खेलों के तमाम आयोजन इस वक्त इसकी वजह से स्थगित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय ओलंपियन हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह के तबीयत खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था।

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज 96 साल के बलबीर यहां अपनी बेटी सुशबीर और नाति कबीर के साथ रहते हैं। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

कबीर ने कहा कि वे (बलबीर) अभी आइसीयू में हैं और वेंटीलेटर पर हैं। हालांकि कल की तुलना में उनकी स्थिति बेहतर है। उनका कोरोना परीक्षण भी हुआ है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 104 डिग्री बुखार है और हम सेहत में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। वे पिछले साल जनवरी में 108 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज हुए थे।


Next Story