पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, पढ़िए- उनकी लिखी चिठ्टी

Special Coverage News
14 July 2019 12:16 PM IST
नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया  इस्तीफ़ा, पढ़िए- उनकी लिखी चिठ्टी
x
सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

नई दिल्ली : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी इस्तीफे की चिठ्ठी भी सामने आई है। सिद्धू ने खुद ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर उन्होंने वह पत्र भी पोस्ट किया है, जिसे उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था। बता दें कि कांग्रेस नेता सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ जारी विवाद को लेकर पिछले दिनों सुर्खियों में रहे। लोकसभा चुनावों के समय से ही दोनों नेताओं में मनमुटाव जारी है। सीएम कैप्टन अमरिंदर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में से भी सिद्धू नदारद रहे थे।

लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए खुद को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का सिद्धू ने आरोप लगाया। वहीं सीएम ने सिद्धू से उनका विभाग छीन लिया था। इसके बाद से ही सिद्धू कैप्टन से नाराज बताए जा रहे थे।

Next Story