पंजाब

तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, CM केजरीवाल को दी थी जान से मारने की धमकी

Sakshi
6 May 2022 4:28 AM GMT
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, CM केजरीवाल को दी थी जान से मारने की धमकी
x
भाजपा नेता बग्गा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप हैं।

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ( Tajinder Pal Singh Bagga ) को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता बग्गा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvinder Kejriwal) को जान से मारने की धमकी देने का आरोप हैं ।

​दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देना दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को महंगा पड़ गया। उनके इस बयान पर मोहाली साइबर क्राइम ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को उसी मामले में पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया। बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप है।

Next Story