पंजाब

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

Arun Mishra
29 May 2022 1:51 PM GMT
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने घटाई थी सुरक्षा
x
पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।

मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।


बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी. इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी. मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था.

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

Next Story