पंजाब

राहुल गांधी जालंधर छावनी से करेंगे चुनावी प्रचार की शुरुआत, वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Sakshi
27 Jan 2022 5:58 AM GMT
राहुल गांधी जालंधर छावनी से करेंगे चुनावी प्रचार की शुरुआत, वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित
x
पार्टी नेताओं का पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी जालंधर से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकेंगे।

पार्टी नेताओं का पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। बता दें, कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी जालंधर से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। राहुल गांधी 27 जनवरी को एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि रैली को संबोधित करने के लिए जालंधर जाने से पहले राहुल गांधी अमृतसर में दरबार साहिब में मत्था टेकेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से जालंधर के लिए निकलेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण पार्टी के सभी मीडिया प्लेटफार्म में किया जाएगा। रैली का केंद्र जालंधर छावनी विधानसभा हलका में होगा। यहां कैबिनेट मंत्री परगट सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राहुल गांधी के वर्चुअल रैली के लिए 22 जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनका संबोधन देखने के लिए टू-वे लिंक की व्यवस्था की जा रही है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले 3 जनवरी को मोगा में एक जनसभा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत करने वाले थे और कैबिनेट मंत्रियों सहित पार्टी के कुछ नेताओं ने भी रैली स्थल का चयन करने के लिए जिले का दौरा किया था। हालांकि बाद में जनसभा रद्द कर दी गई थी।

Next Story