पंजाब

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस

Arun Mishra
28 May 2022 12:44 PM IST
पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस
x
जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में 424 लोगों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।

इस बैठक के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा में कटौती के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना मुश्किल जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में, पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था.


Next Story