- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राजस्थान में तीन सगी बहनों ने पास की RAS परीक्षा, दो पहले से ही अधिकारी, पिता है किसान
कहते हैं कि यदि ईमानदारी और मेहनत से किसी भी काम को किया जाये तो कभी हार नहीं होती और इंसान कठिन से कठिन कार्य भी कर जाता है। अपनी मेहनत और जुनून के बल पर कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव भैरूसरी की तीन सगी बहनों ने। जी हां, हम बात कर रहे हैं किसान परिवार में जन्मी रीतू, अंशु और सुमन की। इन तीन बहनों का एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS 2018) में चयन हुआ है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और चयन की सूचना मिली तो सब हैरान रह गए।
इन तीन सगी बहनों की इस उपलब्धि पर पूरे गांव को फख्र है। आरएएस में चयनित ये बेटियां के पिता सहदेव सहारण खुद को अनपढ़ बताते हैं लेकिन अपनी बेटियों को शिक्षित करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इन तीनों बेटियों ने वर्ष 2018 की आरएएस परीक्षा में भागीदारी की थी। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो इस परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । पिता सहदेव सहारण भी लोगों के फोन कॉल पर बधाइयां लेने में व्यस्त हो गए। पिता का कहना है कि उन्होंने कभी भी बेटियों को पढ़ने से नहीं रोका, हमेशा उनके मनोबल को बढ़ाया जिसका नतीजा सबके सामने है।
2 बहनें पहले से सरकारी अफसर
सुमन, रीतू और अंशु के साथ उनकी दो बड़ी बहने पहले से आरएएस परीक्षा में सफल हो चुकी हैं और वह अब सरकारी ओहदों पर कार्यरत हैं। इनमें मंजू सहकारिता विभाग में कॉपरेटिव इंस्पेक्टर है तथा रोमा बीडीओ के रूप में सुजानगढ़ में नियुक्त है। अब पांचों बहनें आरएएस बन गयी हैं। ऐसे में खुशी और अधिक बढ़ गयी है। तीनों बहनो ने कहा कि जब उनकी दो बहनें आरएएस बनी तो उनके मन में भी आरएएस बनने की ललक जागी। और दोनों बहनों ने उन्हें खूब मनोबल दिया जिससे वे आज इस मुकाम तक पहुंच पायी।
5वीं क्लास के बाद कभी स्कूल नहीं गईं
तीनों की सफलता से जुड़ी एक और बात खास है कि ये 5वीं क्लास के बाद कभी स्कूल नहीं गईं। दरअसल, गांव में स्कूल नहीं था और किसान पिता शहर में बेटियों को स्कूल में पढ़ाने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्होंने घर पर ही रहकर एक-दूसरे की मदद से पढ़ाई की। स्कूल और कॉलेज ही नहीं पीएचडी तक की पढ़ाई घर से ही पूरी की।