भरतपुर

अजब चाहत! प्यार में महिला टीचर बनी पुरुष, फिर स्टूडेंट से रचाई शादी, देखिए ये अनोखी तस्वीरें

Shiv Kumar Mishra
8 Nov 2022 10:10 AM GMT
अजब चाहत! प्यार में महिला टीचर बनी पुरुष, फिर स्टूडेंट से रचाई शादी, देखिए ये अनोखी तस्वीरें
x

Female Teacher Changed Gender For Love : चाहत वाकई बड़ी अजब होती है| इसमें इंसान कुछ भी कर जाता है| यहां तक की खुद को भी बदल लेता है। अब जरा भरतपुर (राजस्थान) के ही इस मामले को ले लीजिये कि कैसे एक महिला शिक्षक (Female Teacher) प्यार में (In Love) पुरुष बन बैठी। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि महिला शिक्षक ने पुरुष बनकर अपनी ही एक स्टूडेंट से शादी (Female Teacher Marry With Girl Student) रचाई।


फिलहाल, यह शादी अब बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है| जिसे भी इस शादी के बारे में पता चल रहा है वो हैरान रह गया है। आपको बतादें कि, महिला शिक्षक जिसका नाम पहले मीरा था, वह अब पुरुष बनने के साथ आरव है। वहीं मीरा ने आरव (Meera To Aarav) बनकर अपनी जिस स्टूडेंट के साथ शादी की है उसका नाम कल्पना (Kalpana) है।


आरव ने बताया कि जब महिला शिक्षक मीरा के तौर वह शारीरिक शिक्षक (Physical Teacher) थे तो इस दौरान कल्पना उनकी स्टूडेंट थीं। जो कि बेहद होनहार थीं और शायद इसीलिए उनकी कल्पना के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। हम दोनों में ही प्यार हो गया। जिसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया और इस बारे में घर वालों को जानकारी दी। लेकिन इस बीच मेरे महिला होने के चलते अड़चन आ रही थी। इसलिए मैंने जेंडर को बदलने का फैसला किया और सर्जरी से जेंडर चेंज करवाकर मैं महिला से पुरुष बन गया।


आरव ने बताया कि उनके ख्याल पहले से ही पुरुष जैसे थे| उन्हें लगता था कि वह महिला गलत बन गए हैं| उन्हें पुरुष बनना था। आरव के अनुसार उनकी कई सर्जरी हुईं। इस कड़ी में पहली सर्जरी उन्होंने दिसंबर 2019 में करवाई थी। आरव बताते हैं कि, बीते 4 नवंबर को उनकी और कल्पना की दोनों परिवारों की रजामंदी से खूब धूमधाम से शादी संपन्न हुई है| वह दोनों बेहद खुश हैं।


दुल्हन कल्पना बोली- जेंडर नहीं बदलता तो भी शादी कर लेती

इधर, दुल्हन कल्पना का कहना है कि वह मीरा से भी शादी करने को तैयार थीं| मीरा का जेंडर नहीं भी बदलता तो भी वह उससे शादी कर लेतीं। कल्पना ने बताया कि उसे मीरा से शुरू से ही प्यार हो गया था। जो कि धीरे-धीरे परवान चढ़ गया। दुल्हन कल्पना के अनुसार, वह मीरा की सर्जरी के दौरान उनके साथ ही रहीं।



Next Story