राजस्थान

BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

राजस्थान के जयपुर में भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. किरोड़ लाल मीणा पर आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों संग ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर झंडा फहराया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने भगवा झंडा फहराने की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद पुलिस भी मुस्तैद थी।

दरअसल, सासंद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज का आमागढ़ किले पर झंड़ा फहराने के बाद ट्वीट कर उसका वीडियो शेयर किया है। ट्वीट के उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-'मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है।' बताया जा रहा है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है।



Next Story